Om Durgaye Nmh

Om Durgaye  Nmh
Om Durgaye Nmh

Monday 23 April 2012

एक औरत कहाँ तक गिर सकती है ।

एक औरत कहाँ तक गिर सकती है ।

विधवा बहू के कारनामें से चौंक गए ससुर जी, उड़ गए होश!

रायपुर। पति की मृत्यु के बाद दूसरी शादी करने वाली युवती ने मृत पति के पिता का मकान हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाए और संपत्ति अपने नाम करवा ली। पुलिस से शिकायत के बाद गड़बड़ी सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ चारसौबीसी का केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी सुषमा निर्मलकर के पति की मौत कुछ वर्ष पहले हो चुकी है। इसके बाद उसने दूसरा विवाह कर लिया। दूसरी शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। सुषमा का पहला ससुराल गुढ़ियारी में था। उसने उसी मकान को हड़पने की योजना बनायी। वह इस कोशिश में कामयाब हो गई। फर्जी दस्तावेज बनाकर मकान अपने नाम पर करवा लिया। बाद में नगर निगम में नामांतरण करवाने की अर्जी दी। इसके लिए भी उसने फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए।
 
उसके पहले पति की बहन उमा देवी निमर्लकर को इस बात की खबर हो गई। जब उसने इसकी चर्चा घर वालों से की तो बहु के इस कारनामें से ससुराल के लोग चौंक गए. उसने एसएसपी दिपांशु काबरा से मिलकर पूरे हालात की जानकारी दी। उन्होंने इस बात को गंभीरता से लिया और गोलबाजार थाने को निर्देश दिए। पुलिस ने परीक्षण के बाद अपराध पंजीबद्ध कर लिया। इस मामले में सुषमा के दूसरे पति की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment